रायपुर (वायरलेस न्यूज़) । रेसुब के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश में रेसुब रायपुर ने आपरेशन नारकोस के तहत दो ट्राली बैग से एक लाख अस्सी हजार का 36 किलोग्राम गांजा बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल किया गया है।
इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि ”ऑपरेशन नारकोस” अभियान के तहत श्री अमिय नंदन सिन्हा के निर्देशन एवं श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 24 जून को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम. के. मुखर्जी, रायपुर मंडल टास्क टीम के उप निरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक ए. जेड. चौधरी, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ. देवेश सिंह एवं अपराध गुप्तचर शाखा/डिटेक्टिव विंग रायपुर के उप निरीक्षक बी. आर. साहु एवं सहा. उप निरी. यू. एस. श्रीवास की सयुंक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर समय लगभग 20.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित ओला पार्किंग के अंदर से लावारिस अवस्था में 02 ट्राली बैग जिसमें 12 पैकेट, कुल वजन 36 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 180000/- रूपया बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द किया गया।
शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक 52/22 दिनांक 25.06.22 धारा 20 बी NDPC Act पंजीकृत कर जांच में लिया गया । आरपीएफ़ की इस कार्यवाही से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
