
संबलपुर ओडिशा/ (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) लोकसभा चुनाव 24 ओडिशा के लिए सालों बाद भाजपा ने नवीन पटनायक का किला ढहाने मै सफल हुआ है और राजनैतिक बदलाव किया है , प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान निवेदन रखा था की अब हमे ओडिशा में सेवा करने का मौका मिले दशकों तक कांग्रेस का शासन रहा , पिछले 25 सालों से बीजेडी का शासन रहा और जिससे यहां का विकास नहीं हो पाया ओडिशा की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया जा सका अब जाकर भाजपा को पहली बार मौका लगा है ओडिशा की जनता ने मोदी जी की आवाज को सुना है और उनकी झोली में जीत को डाला है। उक्ताशय के विचार केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रघान ने वायरलेस न्यूज को एक विशेष भेंट में कहा है। श्री धर्मेंद्र प्रधान स्वयं भी पश्चिम ओडिशा के संबलपुर लोकसभा से प्रत्याशी रहे और अपनी शानदार जीत का परचम भी लहराते हुए जनता का भरोसा भी जीता है।
उन्होंने 1लाख 19 हजार 436 मतों से पांडियन के विश्वासपात्र बाबी दास (प्रणव )को हराया है। श्री प्रधान ने कहा कि मोदी के निवेदन को यहां की जनता ने अपने सर आंखों में रखा है मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। उन्होने कहा कि मोदी जी भी अपने एक्स एकाउंट से ओडिशा के मतदाताओं का विशेष आभार जताया है। श्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा चुनाव में प्रघान मंत्री नरेन्द्र मोदी के रणनीतिकार रहे हैं, और अपनी चुनावी कौशल से ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में चौतरफा भगवा लहराने में सफल रहे है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्व वर्ती सरकार ने ओडिशा के मौलिक सुविधाओं को पूरा नहीं किया , उसके ऊपर उड़िया भाषा , संस्कृति, सभ्यता सवालिया निशान पर था। इसलिए भाजपा को सेवा का अवसर प्रदान किया जाए। यही गुहार प्रघान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में विधान सभा में भाजपा बहुमत के साथ हम सरकार बनाने जा रहे हैं
कुछ लोगों को के मन में गलतफहमी थी कि वह संस्कृति प्रदेश को हथिया लेंगे। उन्होने एक नाकाम कोशिश की। मैं साढ़े चार करोड़ ओडिशा वासी के सामने सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
श्री प्रधान ने कहा कि ओडिशा के लोगों का पी एम मोदी जी के खास संबंध है ओर संबंध की कड़ी महाप्रभु श्री जगन्नाथ है।जो वादे हम किए हैं उसे निश्चित रूप से करने की कोशिश करेंगे।मैं मोदी जी को इस शुभ अवसर पर भरोसा करने के लिए आभार प्रकट करता हूं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
