पदमपुर उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय भोई भाजपा में हुए शामिल
संबलपुर (किशोर कर वायरलेस न्यूज) पदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय भोई गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। संजय भोई भाजपा की रीति-नीति व प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों ले प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद बरगढ़ के पदमपुर पुरोहित कल्याण मंडप में एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती, बरगढ़ लोकसभा सदस्य सुरेश पुजारी, केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू, विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा और भाजपा नेता के पी सिंह देव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर बोलते हुए भोई ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में लोगों की सेवा करने का मौका नहीं मिला। इसलिए, उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया । वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि 4 बार के लोकसभा सदस्य दिवंगत कृपासिंधु भोई के पुत्र संजय भोई 2009 में बरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर संसद के निचले सदन के लिए चुने गए थे। हालांकि, वह 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के प्रभास कुमार सिंह के खिलाफ चुनाव हार गए थे। वह चुनाव में 2,74,610 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे। भोई कुलता समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल होने से पार्टी बरगढ़ जिले में 5 दिसंबर को होने वाले पदमपुर उपचुनाव में कुलता वोट हासिल कर सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
