संबलपुर के आईजी और झारसुगुड़ा जिले के कलेक्टर एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 19 अप्रैल 2024) आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला है कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। घटना स्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इस संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये है।
कलेक्टर व एसपी ने नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनके खाने और परिवहन के इंतजाम के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने महानदी नाव दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आप सभी की हर संभव मदद की जायेगी। सभी फिलहाल घटनास्थल के पास कंडईकेला पुलिस चौकी में हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी लोगों के खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
ओडीआरएएफ और फायर टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी
ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, श्री हिमांशु कुमार लाल, झारसुगुड़ा जिले की कलेक्टर झारसुगुड़ा सुश्री अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा श्री परमार स्मित परशोत्तमदास भी मौके पर मौजूद है। यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है।
घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पलटने से 1 महिला की मृत्यु हुई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है, उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, सीईओ जनपद रायगढ़ श्री राजेश साहू, सीईओ जनपद खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अधिकारी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर राहत व बचाव कार्य में लगी है। रायगढ़ पुलिस की टीम भी यहां मौजूद हैं।
*नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांवों के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया रवाना
महानदी नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांव रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से बात चीत की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम भी आपके साथ जा रही है। तहसीलदार खरसिया को ग्रामीणों के साथ भेजा गया है। बस से रवाना किए ग्रामीणों में 43 अंजोरीपाली और 7 कोतरलिया के हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
