किशोर कर , वायरलेस न्यूज
सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वायरलेस न्यूज) – शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में आज जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने छात्रों से मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम) के बारे में छात्रों से पूछा और फिर एक-एक व्यक्ति के वोट की भूमिका बताते हुए विस्तार से स्वीप के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी लोगों से अपना नाम मतदाता सूची में जोडऩे की अपील की।

उन्होंने जानकारी दी कि आज 9 नवंबर से ही मतदाता सूची में नाम जोडऩे का कार्य प्रारंभ हो चुका है। आगे उन्होंने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो असंभव है और समय रहते ही हमें इसकी समझ विकसित कर लेनी चाहिए। सही समय यही है, यही आपके जीवन का सबसे बेहतरीन समय है, हमें अभी से ही जीवन में अपने सोचे हुए लक्ष्य के प्रति पूरी शिद्दत से मेहनत शुरू कर देनी चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि अगर आपको देश समाज के लिए कुछ करना है तो पहले अपने लिए कुछ करिए, खुद कुछ बनिए, उसके लिए खूब जमकर मेहनत करिए, अपनी पहचान बनाइए, देश समाज की बेहतरी में यह आपका सबसे बड़ा योगदान होगा। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दूजराम लहरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
