एफएसटी टीम को सी-विजिल एप्प का दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 18 मार्च 2024) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक नोडल अधिकारी को उनके काम-काज के दायित्व से अवगत कराया और आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चुनाव संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सम्पन्न करने के लिए जिले में 26 नोडल अफसर नियुक्त किये गये हैं। आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाले अनफयेर गतिविधियों की रोकथाम के लिए एफएसटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि अधिकांश नोडल अफसर लगभग तीन माह पहले संपन्न विधानसभा चुनाव में काम कर चुके हैं। उन्हें इस दफा भी उसी तरह के काम सौंपे गये हैं ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, ईव्हीएम प्रबंधन एवं सामग्री वितरण एवं वापसी की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार को सौंपी गई है। चुनाव कार्य के लिए जनप्रबंधन एवं स्वीप गतिविधियों की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य से हटाने के लिए यदि उचित कारण लगता हो तो पहले से उन्हें मुक्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों को ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने टीम के अन्य सदस्यों की बैठक बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित करने को कहा है।
चुनाव को प्रभावित करने वाले अनफेयर गतिविधि जैसे नगद एवं सामग्री वितरण कार्य की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता टीमें आज से सक्रिय हो गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। आठ-आठ घण्टे की बारी-बारी से टीमें चौबीसों घण्टे लगातार सतर्क रहेंगी। राजनीतिक कार्यों में प्रलोभन दिये जाने के उद्देश्य से नगद, शराब अथवा सामग्री वितरण की शंका होने पर टीमें छापा मारकर कार्रवाई करेंगी। यदि किसी पीड़ित को लगे कि उनकी सामग्री एवं नगद के प्रमाण हैं, तो वह जिला स्तरीय सामग्री रिलिजिंग कमेटी के समक्ष अपील कर सकता हैं। आयोग की सी-विजिल एप्प में मिली शिकायतों पर भी एफएसटी टीमें कार्रवाई करेंगी। टीम के सदस्यों को सी-विजिल एप्प का प्रशिक्षण भी इडीएम आफताब अहमद खान द्वारा दिया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
