ढ़ाई करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 13 अगस्त2021) कलेक्टर भीम सिंह ने शुक्रवार को पुसौर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कूल तैयार कर रहे है, बिल्डिंग को अपग्रेड किया जा रहा है, शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन सही मायनों में अच्छा रिजल्ट ही स्कूल को बेहतर बनाता है। इसके लिए आप सभी बच्चों को खूब लगन व मेहनत से पढ़ाई करना है। रोजाना अपने होम वर्क कम्पलीट करना है। किसी भी विषय में दिक्कत हो तो उसे अपने शिक्षकों से पूछे व समझे। उन्होंने कहा कि अच्छी स्कूली शिक्षा से आपके उज्जवल भविष्य का आधार मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते हुये सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत छात्रों से बात की। उनसे पढ़ाये जा रहे विषय के बारे में उन्होंने सवाल-जवाब किए। ऑनलाईन क्लासेस में कम्पलीट किए गए कोर्स के बारे में जानकारी ली। कक्षा में कुछ बच्चे पहले प्रायवेट स्कूल में अध्ययनरत थे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में अपने पढ़ाई के अनुभव को बेहतर बताया। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरी लगन से पढ़ाने व समय से कोर्स कम्पलीट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में ब्लैक बोर्ड को चेंज करने व कक्षाओं में पंखे, ट्यूब लाईट पर्याप्त संख्या में लगाने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों के लिए सुविधाजनक शौचालय व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में पीडब्लूडी के इंजीनियर से जानकारी ली। बताया गया कि स्कूल भवन के एक हिस्से में फ्लोरिंग का काम जारी है। इसी के साथ पुरानी बिल्डिंग में भी निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए कक्षायें वहां से शिफ्ट करने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने बीईओ को तत्काल कक्षाओं को दूसरी बिल्डिंग में लगाने के निर्देश दिए तथा पुराने बिल्डिंग को जल्द डिस्मेंटल कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा।
पुसौर सीएचसी निर्माण का लिया जायजा
कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल पर पुसौर में ढ़ाई करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की नयी बिल्डिंग सीएसआर से बनायी जा रही है, जिसके निर्माण कार्यों का आज उन्होंने निरीक्षण किया। बीएमओ ने बताया कि अस्पताल के पुराने बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। जिसके पश्चात ले-आउट का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल पुसौर के मंगल भवन में संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह इसके पश्चात मंगल भवन में संचालित अस्पताल के निरीक्षण में पहुुंचे। यहां उन्होंने तैयार किए गए वार्डों का जायजा लिया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय व शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुराने बिल्डिंग से सोलर लाईट की शिफ्टिंग का कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, तहसील सुश्री माया अंचल, सीईओ जनपद श्री नितेश उपाध्याय, बीएमओ डॉ.डी.के.चंद्रवंशी सहित स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
