बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिले के तीन तहसीलदारों को इधर से उधर किया है, लेकिन इस बार भी बिलासपुर तहसीलदार मोर को अपने जगह डटे हुए है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सकरी ,बोदरी और रतनपुर तहसीलदारों का स्थानांतरण तीन अलग अलग तहसीलों में किया गया है। तीनों तहसीलदारों को आदेश जारी होने के साथ ही तत्काल जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है ।
कलेक्टर आदेश के अनुसार सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर का स्थानांतरण बिलासपुर तहसील में किया गया है। कंवर अब बिलासपुर तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। रतनपुर तहसीलदार राजेन्द्र भारत अब तहसीलदार अश्वनी कंवर की जगह सकरी तहसील की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह बोदरी में पदस्थ नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश को कलेक्टर ने रतनपुर तहसील का प्रभार दिया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




