*खनिजों का अवैध खनन व परिवहन करते 8 वाहन जब्त*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज) 27 अक्टूबर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी,सरवानी, काठा कोनी, कपसिया कला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ पिरय्या क्षेत्र से 01 ट्रेक्टर ट्राली,01 हाइवा व 01 जे सी बी मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना सिरगिट्टी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।कपसिया कला क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर ट्राली व 01 जे सी बी मुरुम का अवैध खनन व परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा मे रखा गया है। इस प्रकार कुल 08 वाहनों को अवैध खनन व परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत बरामद किया गया है। खनिजों के अवैध खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
