रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़, 11 अगस्त2021) कलेक्टर भीम सिंह ने आज सोमवार को खरसिया से धरमजयगढ़ तक रेल मार्ग से सफर कर कोल परिवहन के लिए तैयार ट्रैक का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान ट्रेक निर्माण के प्रभारी अधिकारियों ने उन्हें ट्रेक के संबंध में पूरी जानकारी दी। बताया गया कि कोल परिवहन के लिए कारीछापर स्टेशन से खरसिया तक पहले एक लाइन थी, जिसे विस्तार कर डबल लाइन तैयार किया जा रहा है। इसका काम अगले 6 माह में पूरा होने जा रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर कोयला परिवहन किया जा रहा है। पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर सर्वे कराने की पहल की जाएगी। जिससे धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने खरसिया स्टेशन से टावर वैगन से धरमजयगढ़ तक का 74 किमी का सफर किया। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले गुरदा, छाल, घरघोड़ा, कारिछापर, कुडुमकेला और धरमजयगढ़ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म में तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कारिछापर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां के प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज का अवलोकन किया। इस स्टेशन से कोल रैक में लोडिंग की जाती है, उसका भी उन्होंने निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म में भी सुविधाएं विकसित की जा रही है, जिसके लिए निर्माण कार्य जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
