(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ )कोरबा कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को आपसी भाई चारे और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। शांति समिति के सदस्यों ने 10 जुलाई को बकरीद पर्व को मिल जुल कर और सदभाव के साथ मनाने का निश्चय किया। इस पर्व के दौरान मुस्लिम समाज द्वारा मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। पर्व के दौरान मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर झा ने सभी सम्प्रदाय से त्यौहार को शांति पूर्वक मनाकर आपस में खुशियां बांटने की अपील की। कलेक्टर ने सोशल मीडिया का सदुपयोग करने तथा अपुष्ट खबरों के प्रचार से बचने एवं इसके संबंध में समाज को जागरूक करने में सहयोग की भी अपील की। उन्होने सोशल मीडिया में चलने वाले किसी भी भ्रामक बातो पर यकीन नही करते हुए प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना देने की अपील की। कलेक्टर ने किसी भी धर्म के खिलाफ विवादित नारा या स्लोगन का उपयोग करने से भी बचने की अपील सदस्यों से की। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिले वासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। इस बैठक में समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, सीएसपी योगेश साहू, सभी अनुविभागीय अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ माइनॉरिटी कमिटी, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा केसीडब्ल्यूकेएस, सुन्नी मुस्लिम जमात, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति कोरबा के सदस्यों सहित शांति समिति के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहेे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
