प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने अमरकंटक में की बैठक

अमरकंटक / (वायरलेस न्यूज़) म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय सम्मेलन आगामी 31 मार्च एवं 01 अप्रैल 2022 को अमरकंटक के सुप्रसिद्ध श्री कल्याण सेवा आश्रम के विशाल सभागार में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को पूर्ण स्वरूप देने के लिये 27 फरवरी ,रविवार की सुबह संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया राजेन्द्रग्राम होकर अमरकंटक पहुंचे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो अली, महासचिव सुनील त्रिपाठी,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, धनन्जय तिवारी, उमाशंकर मुन्नू पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय,रमेश तिवारी, ग्यानचंद जायसवाल, पुष्पेन्द्र रजक, गजानंद गर्ग, विपुल जैन, प्रदीप शुक्ला, अजय जायसवाल,राजन सिंह, सुनील गुप्ता, विजय उर्मलिया, प्रकाश तिवारी के साथ अन्य लोगों के साथ माता नर्मदा मन्दिर दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद वे श्री कल्याण सेवा आश्रम पहुंच कर समाजसेवी संत परमपूज्य श्री हिमाद्री मुनि जी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने सभी पत्रकारों के साथ कार्यक्रम स्थल, आवास ,भोजन व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक चर्चा की । वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने अमरकंटक महा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार गणों ने बैठक में आवश्यक सुझाव दिये। इसके पश्चात वे भोपाल रवाना हो गये।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
