बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम के जिस प्रकार महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है वह घोर निंदनीय है उक्त बाते भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों हेलीकाप्टर से प्रदेश भर में दौरा कर झूठी वाहवाही लूटने में लगे है। सूरजपुर के भेट मुलाकात में महिला बहनों ने अपनी शिकायत लेकर पहुॅची तो उनकी शिकायत सुनने के बजाए उल्टे शिकायतकर्ता महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर बत्तमीजी पर उतर गए इससे यह साबित हो गया कि कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति कोई संवेदना नही है, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने नारा दिया है नारी हूॅ लड़ सकती हूॅ, भूपेश बघेल को दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से ट्रेनिंग लेना होगा नारो से कुछ नही होता प्रियंका गांधी के नारो की धज्जी उड़ा रही है।

श्रीमती चौकसे ने कहा कि कांग्रेस का एवं कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस घटना से असली चरित्र सामने आ गया है। इस घटना की भाजपा महिला मोर्चा की बहने घोर निंदा करती है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सूरजपुर के कार्यक्रम के दौरान महिला बहन के साथ मुख्यमंत्री स्वयं बत्तमीजी की है वह घोर निंदनीय है जो मुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान नही कर सकते उसे पद में बने रहने का कोई अधिकार नही है। श्री केशरवानी ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे में निकले है उन्हें पता चल चुका है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी रोष है। सत्ता जाती दिख रही है इसलिए बौखलाकर महिलाओं का अपमान करने में उतारू है।
इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनों ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन में विभा गौरहा, राकेश चंद्राकर, गायत्री साहू, निरजा सिन्हा, सुनीता मानिकपुरी, अनमोल झा, इंशु गुप्ता, मंजुला सिंह, संध्या चौधरी, बबीता ताम्रकार, शोभा कश्यप, मनीषा नन्दी, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, मुकेश राव, नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, प्रभा तिवारी, वंदना तिवारी, माया पमनानी, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मनीषा धुमाल, योगिता सिंह, सुजाता माणे, पूनम शुक्ला, स्मृति जैन, मीनाक्षी बोमर्डे, बीना तिवारी, दीपशिखा यादव, स्मृता नामदेव, चंचल कुशवाहा, शकीना बेगम, दीपा गंधर्व, अर्चना मल्लेवार, प्रतिमा सिदार, देवकी धीवर, बुद्धेश्वर शर्मा, मनीष सिहारे, संदीप केशरी, देवेश खत्री, साहिल कश्यप, राहुल सिंह, धनंजय गोस्वामी, यश गौरहा, अशोक राजपूत सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




