अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कृषि खाद एवं दवाई दुकानों पर जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने की बड़ी छापामार कार्रवाई,कालातीत नैनो यूरिया के विक्रय पर लगाई रोक

On: July 1, 2024 3:25 PM
Follow Us:

निजी दुकान में 470 बैग विभिन्न प्रकार के खाद को किया सील

वैध लाइसेंस बगैर 600 लीटर कीटनाशक की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 1 जुलाई 2024) /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप संचालक कृषि के नेतृत्व में जिले की कई खाद दवाई दुकानों की छापामार शैली में निरीक्षण किया गया। कालातीत नैनो यूरिया के समिति में भंडारण पाए जाने पर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। निजी दुकानों में खाद का 470 बैग अवैध भंडारण पाए जाने पर दुकान सील की गई। बिना वैध लाइसेंस के 600 लीटर कीटनाशक भंडारण पर विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर ने बताया कि खेती किसानी का सीजन शुरू होने पर किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं खाद प्राप्त हो, इसके लिए सतत निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया गया है। इस क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कोटा के अंतर्गत धूमा सेवा सहकारी समिति में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें नैनो यूरिया का अवसान युक्त भंडारण पाया गया, जिसे तत्काल विक्रय से प्रतिबंधित किया गया। समिति प्रबंधक को उर्वरक भंडारण एवं रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम करगी कला स्थित मैसर्स शिव कृषि केंद्र में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक जिसमें यूरिया 210 बैग, एसएसपी 160 बैग एनपीके 51बैग, बेंटोनाइट सल्फर 27 बैग,पोटाश 6 बैग, एसएसपी जिंक 10 बैग, ग्रोमोर 6 बैग इस प्रकार कुल 470 बैग खाद को आगामी आदेश तक के लिए सील कर लिया गया। साथ ही करण ट्रेडर्स तथा अमन खाद भंडार के विक्रय तथा भंडारण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। कोटा स्थित रमेश कृषि केंद्र में बिना वैध प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के भंडारित 600लीटर कीटनाशक दवा को विक्रय के लिए प्रतिबंध किया गया। एउक्त फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब तलब किया गया है। जवाब समय सीमा में एवं संतोषप्रद समाधान कारक प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, सहायक संचालक अनिल कौशिक, निरीक्षक दिलीप रात्रे, आरएईओ विजय धीरज उमेश कश्यप ग्रामीण कृषि विस्तार व शिव कुमार साहू तथा संबंधित कृषक मित्र उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment