⏸▶ पेट्रोलियम पदार्थों में VAT टैक्स कम कर जनता को “दीवाली गिफ्ट” दे भूपेश सरकार – अमित
⏸▶ दीवाली में दीवाला मनाने मजबूर करने के बजाय देश के दस राज्यों का अनुसरण कर पेट्रोलियम पदार्थों में VAT टैक्स कम करें भूपेश सरकार – JCCJ
रायपुर छत्तीसगढ़ (वायरलेस न्यूज़ दिनांक 6 नवंबर 2021) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने पेट्रोलियम पदार्थों में VAT टैक्स पर कमी करने को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा वैश्विक महामारी कोरोना के बीच महंगाई की मार और तेल निकालने वाला पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुका है और प्रदेश की भूपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है। उन्होंने कहा भूपेश सरकार को देश के अन्य राज्यों का अनुसरण करते हुए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों पर तत्काल VAT टैक्स कम करते हुए जनता को “दिवाली का गिफ्ट” देना चाहिए। भूपेश सरकार आम जनता को दिवाली में दिवाला मनाने के लिए मजबूर करने के बजाय तत्काल वेट टैक्स को कम करते हुए जनता को राहत प्रदान करे।
अमित जोगी ने कहा जब केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दिया जिसके बाद लगभग 15 राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की घोषणा की जिसमें लगभग 10 राज्यों ने तो पेट्रोल-डीजल की कीमत को घटाकर अपने अपने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। तब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार VAT टैक्स में कमी करने के लिए निर्णय लेने में देरी क्यूँ कर रही है ? उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को देश के अन्य राज्य असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने अपने अपने राज्य की जनता की चिंता करते हुए पेट्रोलियम पदार्थों में अतिरिक्त कटौती की घोषणा की है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा और सिक्किम ने भी वैट पर कटौती की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
