कोटा के अमाली में खुलने वाली कोलवाशरी की दिसंबर में होगी जन सुनवाई

ग्रामीणों नें कहा नही खुलने देंगे

बिलासपुर/करगीरोड ( अमित मिश्रा वायरलेसन्यूज) – कोटा के ग्राम पंचायत अमाली में एक नई कोल वाशरी खुलनें जा रही है जिसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा सर्व संबंधित को सूचना का प्रकाशन किया गया है l
इस जन सुनवाई में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम अमाली में लगाए जा रहे भारी माध्यम चक्रवात प्रौद्योगिकी पर आधारित ग्रीनफील्ड वेट टाइप कोल वाशरी परियोजना – 2.6 एमटीपीए कुल क्षेत्रफल 9.71 हेक्टेयर के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जन सुनवाई 22/12/25 प्रात: 11 बजे शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय स्थित खेल मैदान में रखी गई है l

उक्त प्रस्तावित परियोजना के संबंध में आपत्ति सुझाव टीका टिप्पणी इस सूचना के जारी होने के 30 दिवस के अंदर क्षेत्रीय कर्यालय छ.ग पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर में किया जा सकता है l

वहीं जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि बिना ग्राम सभा के पंचो को ग्रामीणों को कोई जानकारी नही फर्जी तरीके से पंचायत द्वारा कोलवाशरी प्रबंधन को एनओसी प्रदान की गई है l

इस बारें में ग्रामवासीयों से बात की गई तो उन्होने इसका पूरजोर विरोध करते हुए नही खोलनें देनें की बात कही l
ग्रामीणों ने होने वाली जन सुनवाई में कोल वाशरी खुलने के विरोध में कहा है कि वे इसे नहीं खुलने देंगे। उनका कहना है कि पहले से गतवा फाटक के पास मौजूद कोयला डंप और रेक लगने के कारण उनके गांवों में धूल और प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे फसल और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ बढने लगी है ग्रामीणों ने बताया है कि मौजूदा कोल वाशरी से भारी मात्रा में धूल उड़ रही है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है l ग्रामीण इस नए खुलने वाली कोल वाशरी को अपने गांवों के लिए “काल” बता रहे हैं और कहा कि हम इसका कड़ा विरोध करेंगे l

जनपद सदस्य धर्मेन्द्र देवांगन नें कहा कि – बिना ग्राम सभा अनुमोदन के कोलवाशरी के लिए फर्जी एनओसी दिया गया है जिसका रिकार्ड भी हमारे पास है किसी भी स्थिति में खुलने नही दिया जाएगा जनमानस के लिए यह घातक है और जन सुनवाई अमाली में होनी थी जिसे कोटा कालेज में रखा गया है l

ग्रामवासी छोटू जयसवाल नें कहा कि – कोलवाशरी का हम पूरजोर विरोध करते है लोगों को दमा खांसी और बिमारी झेलनी पडेगी साथ ही फसल चौपट होगी कोलवाशरी खुलनें नही दिया जाएगा जन सुनवाई में विरोध होगा l

ग्रामवासी राजू यादव का कहना था – अगर यहां कोलवाशरी खुलता है तो इसके डश्ट और राखड से लोग हमेशा परेशान रहेंगे ग्रामीणों का जीवन बरबाद हो जाएगा इसलिए यहां नही खुलना चाहिए l

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *