● आरोपी पर किशोर बालक से मारपीट, मोबाइल लूट कर डाटा डिलीट करने का आरोप….
● मारपीट तथा लूट के प्रयास के संगीन आरोप में आरोपी आकाश शर्मा को भेजा गया रिमांड….
● आरोपी का कोतवाली में है आपराधिक रिकार्ड, कोतवाली पुलिस करेगी गुण्डा फाइल खोलने की अनुशंसा….
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । कल दिनांक 11.07.2022 के शाम थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में ढिमरापुर चौक में रहने वाला 17 वर्षीय बालक अनिश सिंह पिता अजय सिंह अपने परिजनों के साथ थाने आकर केवडाबाडी बस स्टैण्ड स्टैट बैंक के पास रहने वाले आकाश शर्मा नाम के युवक द्वारा बीते रविवार के दोपहर रामलीला मैदान पर बुलाकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का, डंडे से मारपीट करने और मोबाइल छीन कर उसमें रखे उसके कई महत्वपूर्ण डाटा को डिलीट कर देना बताया । पीड़ित बालक बताया कि आकाश शर्मा उसे थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया गया है । थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा गंभीर अपराध की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पीड़ित के लिखित आवेदन पर आरोपी आकाश शर्मा निवासी केवड़ाबाड़ी रायगढ़ के विरूद्ध गाली गलौच, मारपीट और लूट के प्रयास के संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर अपने स्टाफ के साथ आरोपी के घर दबिश दिया गया, आरोपी को बस स्टैंड के पास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । पीड़ित के अनुसार उसके मोबाइल पर आरोपी के कुछ फोटो, विडियों थे जिसे डिलीट करने आकाश शर्मा बालक अनिश सिंह को धमकी दे रहा था । जब अनिश ऐसा करने से मना किया तो उसे धोखे से रामलीला मैदान बुलाकर अपना भय दिखाकर गाली-गलौच मारपीट और मोबाइल लूट का प्रयास किया । शहर के बीचों बीच इस प्रकार की मारपीट की वारदात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कड़ा रूख अख्तियार किये हुए हैं । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधित करने बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के नाम गुण्डा सूची में दर्ज करने तथा आदतन बदमाश जो निरंतर अपराधिक गतिविधियों में शामिल पाये गये हैं, उनका निगरानी रजिस्टर खोलने निर्देशित किया गया है जिसके पालन में टीआई मनीष नागर द्वारा *आरोपी आकाश शर्मा पिता प्रेमलाल शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी केवडाबाडी बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* के अपराधिक रिकार्ड के साथ आरोपी को गुण्डा सूची में लाने फाइल उच्च अधिकारी की ओर प्रेषित किया जावेगा । थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपी आकाश शर्मा के विरूद्ध वर्ष 2020 में अजय मानिकपुरी नाम के युवक का व्यपहरण करने का मामला दर्ज है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
