रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, शहर में क्राईम कन्ट्रोल के लिये एक सिर से असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है । थाने के सभी स्टाफ की मीटिंग लेकर जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध कबाड़ पर निगरानी रखने निर्देशित किया गया । उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार माइनर एक्ट की कार्यवाही करने विवेचकों को कहा गया है जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके । इसी क्रम में पिछले दो दिनों से शहर में अलग-अलग विवेचकों की टीम द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है । इन दो दिनों में ढिमरापुर चौक, संजय काम्प्लेक्स, राजापारा रायगढ, डेली मार्केट रायगढ, इंदिरानगर, धांगरडिपा में मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर *07 लोगों को सट्टा-पट्टी व नगदी रकम ₹8,450* के साथ पकड़ा गया है । आरोपियों पर 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
कार्यवाही दौरान 1- ढिमरापुर चौक रायगढ में संतोष रात्रे पिता स्व जनक राम रात्रे उम्र 32 साल साकिन ढिमरापुर 2- संजय कामप्लेक्स रायगढ़ में बशीर खान पिता बदरू हुसैन उम्र 32 साल साकिन छैयाभुईया होटल संजय काम्पलेक्स 3- राजापारा रायगढ़ में बाबा दुबे पिता केशव दुबे उम्र 42 साल साकिन राजापारा 4- डेली मार्केट रायगढ में मोह. कलिम पिता मोह शरीफ उम्र 48 साल साकिन बाजीराव पारा चौकी जुटमिल 5- इंदिरानगर में आकाश बरेठ 6- धांगरडिपा में बैजू यादव एवं 7- इंदिरानगर में श्रीमती रीना राव सट्टा-पट्टी लिखते पकड़े गये । सट्टा छापेमारी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, नंदू सारथी, समुंद रनकर, आरक्षक हेमन पात्रे एवं लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
