*कोयला चोरों और रिसीवरों पर आरपीएफ सख्त
*चार दिनों की ड्राईव में 22 कोयला चोर तथा 06 रिसीवरों पर हुई कार्यवाही
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 15 सितम्बर 2025 )
बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार कोयला बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण कोयला का परिवहन सर्वाधिक होता है | चूंकि रेलवे ही माल परिवहन का सबसे सस्ता व सुगम साधन है इसलिए कोयले का बहुतायत परिवहन मालगाड़ियों द्वारा ही होता है | सामान्यतः यह देखा जाता है कि मालगाड़ियाँ खड़ी होने के दौरान कुछ लोग कोयला की चोरी करने लगते हैं | रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मालगाडियों से कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही भी की जाती है | इस अवैध कार्य के कारण कभी-कभी अनापेक्षित घटनाएँ भी हो जाती है जिससे रेल परिचालन भी बाधित होता है |
इसी के मद्देनजर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा बिलासपुर मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों को कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार मंडल क्षेत्राधिकार के सभी आरपीएफ पोस्टों ब्रजराजनगर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, अनुपपूर, शहडोल, मनेन्द्रगढ एवं अम्बिकापुर के प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया | इस अभियान के दौरान कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध आर.पी.यु.पी.एक्ट के तहत 21 मामले पंजीबद्ध कर कुल 22 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है |
इसी क्रम में रेलवे की चोरी की संपति के खरीददारों/कबाडियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर 06 कबाडियों के विरूद्व मामला पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
