(बी पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)
कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को एसईसीएल के अधिकारियों ने सौपा 02 करोड़ 64 लाख 50 हजार रूपये का चेक
कोरबा आदिवासी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल के निर्माण हेतु एस.ई.सी.एल. ने सी.एस.आर. मद से पहली किश्त की राशि उपलब्ध कराई है। आज कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को एस.ई.सी.एल. के अधिकारियों ने 02 करोड़ 64 लाख 50 हजार रूपये का चेक सौपा।
यहां उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष प्रयास से आदिवासी शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोरबा के सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण एसईसीएल के सीएसआर मद से 07 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। उक्त लागत राशि के 40 प्रतिशत की राशि 02 करोड़ 64 लाख 50 हजार रूपये की पहली किश्त का चेक एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा आज कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को कलेक्टर कार्यालय उनके कक्ष में सौपा गया। इस अवसर पर एसईसीएल के डिप्टी जीएम व स्टाफ आफिसर सिविल डी.के.दीक्षित, डिप्टी जी.एम. व एरिया पर्सनल मैनेजर एन.के. पाटनायक आदि उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
