पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा जिले में एक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कारोबारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार टीपी नगर स्थित आवासी कॉलोनी में निवासरत कारोबारी श्रवण कुमार बेरीवाल के सूने मकान में कल रात चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि चोरी के दौरान पूरा परिवार रायपुर में था, जब परिवार के सदस्य ने सुबह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तब उन्हें चोरी के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद वह रायपुर से कोरबा अपने घर पहुंचे। फिर चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थत पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *