बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की नाम पट्टिका कचरे के ढेर में मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपत्ति और शिकायत के बाद कटघोरा वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने कटघोरा के रेंजर अशोक मन्नेवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जुलाई 2024 में शासन के निर्देशानुसार कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिस्सा लिया था और पौधा रोपण किया था। रोपण के दौरान उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया था, जो हाल ही में कटघोरा वन मंडल के पीछे, जिला सहकारी बैंक के पास कचरे के ढेर में मिला।
इस घटना पर वन मंडल अधिकारी ने रेंजर अशोक मन्नेवार को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया, तो एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए रेंजर स्वयं जिम्मेदार होंगे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
