जांजगीर- चांपा (कान्हा तिवारी वायरलेस न्यूज़) -कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए चलने वाले छत्तीसगढ़ के टीकाकरण कार्य पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तुष्टिकरण की नीति न अपनाते हुए सभी वर्ग के लोगों को उनकी सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुए टीकाकरण कार्य करना चाहिए,
उक्त बातें छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मो.सलीम मेमन चाम्पा ने कही,श्री मेमन ने आगे कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा विवादित रही है,एवम कोरोनाकाल मे भी यही नीति अपनाई जा रही है, मो.सलीम मेमन ने कोरबा के मस्जिद परिसर मे विशेष टीकाकरण कार्य पर सोशल मीडिया मे उठ रहे सवालों पर कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है,यदि प्रशासन द्वारा मस्जिद परिसर मे सभी धर्म के लोगों का टीकाकरण लगाए जाने की सही जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता तो यह विवाद पैदा नहीं होता,उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के किसी भी नगर या गांव मे केवल मस्जिद परिसर मे टीकाकरण अभियान को विवाद का विषय न बनाते हुए सभी धार्मिक स्थलों के परिसर मे आवश्यकतानुसार सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए टीकाकरण कार्य को संपादित करें
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
