रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)
कराहते, तड़पते लोगों के मौत की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें मुख्यमंत्री। कृष्ण कुमार राय
न सरकार को न प्रभारी मंत्री को ना ही जशपुर जिले के विधायकों को है लोगों की जान की परवाह। नरेश नंदे
जशपुर भाजपा ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी अपनी बात।
फरसाबहार। लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, भाजपा के दिग्गज नेता कृष्ण कुमार राय, नरेश नंदे, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस वेबैक्स के माध्यम से रखा।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि छत्तीसगढ़ में ढाई करोड़ की आबादी है और यह सबसे अधिक कोरोनावायरस संक्रमण वाला राज्य हो गया है।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार कोरोनावायरस को लेकर गंभीर होती तो इस तरह हर दिन लोग तड़प तड़प कर नहीं मरते, दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मौत नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि आज ब्लैक में दवा का बिक्री हो रहा है। शहरो के साथ ही गांव का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन 24 घंटे अपने स्तर पर सेवा देने के लिए तत्पर है। लेकिन राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस खिलवाड़ का जवाब जनता सरकार से लेगी। उन्होंने सबको मिलकर इस महामारी से लड़ने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित होने के बाद भी लोग बाहर घूम रहे हैं प्रशासन कहां है।
कृष्ण कुमार राय ने भी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित जशपुर जिले के तीनों विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की स्थिति यह है कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच सामंजस्य नहीं है। वैक्सीन खराब हो रहे हैं और जशपुर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी दल के प्रतिनिधि व पत्रकारों के साथ मीटिंग कर प्रभारी मंत्री जी को उचित निष्कर्ष निकालना चाहिए लेकिन। ऐसी कोई पहल नहीं की जा रही है बल्कि जिले के सारे विधायक लापता हो गए हैं। ने कहा कि पूर्व के सारे कोविड-19 सेंटर बंद है जिसे अभी तक चालू नहीं किया गया है अगर इन्हें चालू कर दिया जाता है तो काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
नरेश नंदे ने कहा कि यह सरकार निकम्मी है और कोरोनावायरस कोई भी पहले से तैयारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शवों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया वही कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। कोविड-19 बंद है ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
