क्षेत्रीय मुख्यालय तिफरा में समीक्षा बैठक आयोजित
बिलासपुर नगर वृत्त के अधिकारी रहे मौजूद
शहर की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दूरूस्त करने के निर्देश

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 15 मई 2025) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक (ईडी) श्री ए.के.अम्बस्ट ने बिलासपुर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यों की समीक्षा की तथा शहर के विद्युत व्यवस्था तत्काल सुधारने के कडे़ निर्देश दियेे गये।
श्री अम्बस्ट ने भीषण गर्मी के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, 33/11 के.व्ही. लाइन, एल.टी. लाईन तथा अन्य तकनीकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में ईडी ने एई तथा जेई को निर्धारित समयावधि में कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं के शिकायतों का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र करने के साथ ही अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र की सतत् मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता, श्री पी.आर.साहू, कार्यपालन अभिंयता श्री सैय्यद मुख्तार, श्री एच.के.चन्द्रा तथा शहर के सभी सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
