खाद्य एवं औषधि प्रशासन का होटल रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक एनालॉग पनीर का उपयोग नहीं करने सख्त हिदायत

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर बिलासपुर के मार्गदर्शन में एनालॉग

पनीर में प्रतिषिद्ध आदेश के संबंध में जानकारी देने हेतु जिला बिलासपुर में होटल रेस्टोरेंट संचालकों का बैठक लेकर जानकारी दी गई एवं एनालॉग पनीर का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई तथा खाद्य सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न फर्मों में औचक निरीक्षण कर एनालॉग पनीर की जांच की , निरीक्षण के दौरान किसी भी फर्म में एनालॉग पनीर नहीं पाया गया। आम लोगों से भी अपील है कि किसी भी फर्म में एनालॉग पनीर का निर्माण, विक्रय करते पाए जाने पर तत्काल विभाग में जानकारी देकर सहयोग करे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *