रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 18.04.2021 को थाना बरमकेला, चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ में 04 व्यक्तियों पर लॉकडाउन के उल्लंघन कर बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए संस्थान के संचालन पर एफआईआर दर्ज किये गये हैं ।
जानकारी के मुताबिक बरमकेला पुलिस को स्टेट बैंक के पास पप्पू इलेक्ट्रीकल दुकान का *संचालक उमेश अग्रवाल* अपने दुकान में स्वंय बिना मास्क के दुकानदारी कर करते मिला ।
चक्रधरनगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग दौरान सूचना पर बोईरदादर पहुंची, जहां अग्रवाल फर्नीचर संस्थान में कमल अग्रवाल द्वारा करीब 31 मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये बिना कार्य कराते मिला, कार्य करने वाले मजदूर संस्थान के पीछे दरवाजे से आना जाना करते मिले ।
कोतरारोड़ पुलिस द्वारा उच्चभिटठी रोड़ किरोडीमलनगर में गुडस टाईम नामक किराना दुकान खोलकर कार्य संचालन कर रहे रूपेश साह पिता हरेन्द्र साह उम्र 18 वर्ष साकिन उच्चभिट्ठी रोड़़ थाना कोतरारोड़ तथा फ्रेंडस कालोनी में मकान निर्माण करा रहे ठेकेदार के मुंशी शेख अख्तर अली पिता शेख असगर अली उम्र 35 वर्ष इंदिरा नगर पर नामजद एफआईआर धारा 269, 270 भादवि के तहत दर्ज किये गये हैं ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
