खुले में कोयला परिवहन करते 27 ट्रक पकड़ाए

थाने में खड़ी कर की जा रही कार्रवाई
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 4 फरवरी) खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गठित जिला स्तरीय टीम अवकाश के दिन भी लगातार कार्रवाई की गई। टीम ने रायपुर रोड पर भोजपुरी टॉल नाका और रतनपुर मार्ग पर बीती रात वाहनों की जांच की। आधी रात तक टीम ने लगभग 85 वाहनों को रोककर पड़ताल की। इनमें 29 ट्रक बिना ढके खुले में कोयला और क्लिंकर परिवहन करते पाए गए। इसमें 27 वाहन कोरबा एवं एक- एक वाहन ग्लोबल मिनरल्स अमसेना व श्री सीमेंट खपराडीह सिमगा के हैं। जो की प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम की प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इन पकड़े गए वाहनों को हिर्री और चकरभांठा थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी की गई है। आगे कार्रवाई जारी है। कलेक्टर द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम की कारवाई सतत जारी रहेगी। टीम में पर्यावरण मण्डल, खनिकर्म, आरटीओ, पुलिस, निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
