*गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न*
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़)25 जनवरी 2021/ महिला बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मंत्री श्रीमती भेंडिया प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि को सलामी दी जायेगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
इसके पूर्व आज सोमवार को गणतंत्र दिवस-2021 की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रायगढ़ मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9 बजे शुरू हुई। कलेक्टर श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह मंच पर पहुँचे। फुल ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
मालूम हो कि कोराना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन किया जाएगा। कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा, अपितु मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। शहीद परिजनों का सम्मान किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा । एन.सी.सी.एवं स्काउट गाईड के बच्चें इस सलामी में शामिल नहीं होगें। विभागीय झांकी का प्रदर्शन भी इस वर्ष नही किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार सुश्री सीमा पात्रे सहित लोक लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
