गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 जनवरी 2022) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वीआईपी प्रवेश द्वार पर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्री हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह की ड्यटी लगाई गई है। इसी प्रकार मंच पर उचित व्यवस्था के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार मोर और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री राजकुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार जनसामान्य प्रवेश द्वार एवं वीआईपी सेक्टर हेतु नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती श्वेता यादव की ड्यूटी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवार सेक्टर के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी श्रीमती प्रकृति धु्रव की ड्यूटी लगाई गई है। वीआईपी महिला सेक्टर के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीपत श्रीमती नीलिमा अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
