*गर्मी व उमस से राहत हेतु जरूरतमंद यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं ओआरएस सैशे |*
*अभिनव पहल से यात्रियों को डिहाइड्रेशन से मिल रही प्रभावी राहत *
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 21 अप्रैल 2026)
भीषण गर्मी एवं उमस के मौसम में यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेल मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में स्टेशनों एवं ट्रेनों में जरूरतमंद यात्रियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट) सैशे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) की समस्या उत्पन्न हो जाती है,जो समय पर ध्यान न देने पर गंभीर रूप ले सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को आवश्यकता अनुसार ओआरएस सैशे वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के मद्देनजर बिलासपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर एवं पेयजल नलों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन के विशेष पहल के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर समाजसेवी संस्थाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।
इस समन्वित प्रयास के तहत यात्रियों को न केवल शीतल पेयजल, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर ओआरएस सैशे की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। बिलासपुर रेल मंडल की यह पहल यात्रियों को गर्मी एवं उमस से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।
*बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने मिस्टिंग सिस्टम का संचालन प्रारंभ
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को मौसम के अनुरूप बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक–01 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्त मिस्टिंग सिस्टम को विधिवत परीक्षण (टेस्टिंग) के उपरांत आज से चालू किया गया, जिससे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। इस प्रणाली के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर ठंडी एवं बारीक जल फुहारें छोड़ी जा रही हैं, जो वातावरण को शीतल एवं आरामदायक बना रही हैं। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच भी सुखद अनुभव प्राप्त हो रहा है।
यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिस्टिंग सिस्टम के सुचारु संचालन एवं नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान यह सुविधा प्रभावी रूप से उपलब्ध रह सके और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है | साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की यात्री-केन्द्रित सुविधाओं के विस्तार हेतु सतत प्रयासरत रहेगा |
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
