रायगढ़। थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत शिव कानन कालोनी बोईरदादर में रहने वाले विजय प्रसाद वर्मा द्वारा उसके पड़ोसी रजनीश सिंह द्वारा गेम खेलने के लिये मोबाइल मांगकर उनके मोबाइल से किसी अन्य खाते में 9,39,246 रूपये धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किये जाने की लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताये कि लोक स्वास्थ्य अभियात्रिकी ( पीएचई ) में टाईम कीपर के पद से मई 2017 को सेवानिवृत्त हुये हैं । छोटा पुत्र जिन्दल पावर प्लांट में सुबह से ड्यूटी पर चला जाता है । इस दरमियान ये घर पर अकेले रहते हैं । इसी समय पड़ोस में रहने वाला रजनीश सिंह घर में आना जाना करता था । रजनीश परिवार से घुलमिल गया था । रजनीश अक्सर गेम खेलने के लिये मोबाइल मांगता था । जब बैंक खाते से 9,39,246 रू दिनांक 13.11.2020 से दिनांक 14.01.2021 के बीच किसी बैंक खाता में ट्रान्सफर कर लिया गया। तब चेक कराने पर जानकारी मिल रही है कि रजनीश द्वारा ही धोखाधड़ी कर बिना जानकारी के रुपए ट्रांसफर किया है । शिकायत के बाद से रजनीश सिंह फरार है । विजय वर्मा के आवेदन पर आरोपी रजनीश वर्मा के विरूद्ध धारा 420 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । चक्रधरनगर पुलिस रजनीश सिंह की पतासाजी के लिये मुखबिर लगाया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
