गोंदिया (वायरलेस न्यूज) बरौनी एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहे शातिर चोर को ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे आरपीएफ गोंदिया के जवानों ने दबोचा । जीआरपी गोंदिया थाने में मोबाइल चोर के विरुद्ध IPC की धारा 379 के तहत मामला दर्ज हुआ ।
दिनांक 04/05.04.23 की मध्यरात्रि जब आरपीएफ गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के.तिवारी के नेतृत्व में आरक्षक विवेक कनौजिया, आरक्षक नविन्दर व आरक्षक वसीम खान गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में गोंदिया से दुर्ग के मध्य एस्कोर्टिंग ड्यूटी कर रहे थे तब लगभग 01:35 बजे ट्रेन के आमगांव स्टेशन में रुकते ही एक युवक ट्रेन के पिछले जनरल कोच में यात्रा कर रहे किसी यात्री का स्मार्टफोन चुराकर ट्रेन से बाहर कूदकर भागा । शोरगुल सुनते ही एस्कोर्टिंग टीम ने तत्परता से उसका पीछा करते हुए आमगाँव स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के आरक्षक वी.के.कुशवाहा व आरक्षक अमित कुमार की सक्रिय मदद से घेरकर पकड़ते हुए उसके पास से यात्री का चोरी किया हुआ स्मार्टफोन बरामद किया । पूछताछ में उक्त चोर ने अपना नाम तुषार रमेश चचाने, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुम्भार टोली, वार्ड नंबर-2, थाना-आमगांव, जिला-गोंदिया, महाराष्ट्र बताया । इसके पश्चात उक्त मोबाइल चोर के विरुद्ध संबंधित यात्री नाम मुंगालाल पिरवट यादव, उम्र 28 वर्ष निवासी-ऐनी, वार्ड नंबर 10, सहरसा, बिहार ने जीआरपी गोंदिया थाने में FIR दर्ज करवाई । आरपीएफ ने चोर को बरामद किए गए स्मार्टफोन सहित जीआरपी थाने गोंदिया को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
