फरसाबहार।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में मऊ जिला के चारों विधानसभा घोसी, सदर मऊ, मोहम्मदाबाद गोहाना, एवं मधुबन के लिए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी, मऊ जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष सत मीत सिंह जी एवं मऊ जिला के भाजपा जिला पदाधिकारियों से चर्चा कर चुनाव प्रचार की रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई।
गुरुवार की सुबह से ही घोसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री विजय कुमार राजभर के पक्ष मे प्रचार करते हुए सांसद श्रीमती गोमती साय ने विधानसभा के ग्राम मखदमपुर स्थानीय मतदाताओं के बीच जा कर भाजपा को छोड़कर सपा में जाने वाले सपा प्रत्याशी दारा सिंह के विषय मे बताया कि भाजपा में गलत काम की आजादी नही है इसलिए ये सपा में चले गए। भाजपा जनता के सेवक पार्टी है और भाजपा पार्टी में वही रह सकता है जो जनता की सेवा करें। बाकी जनता जनार्दन है सब कुछ समझती है।
ग्राम मखदमपुर में प्रचार के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण गुप्ता, महिलामोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह, विधानसभा प्रभारी आशुतोष सिंह, विधानसभा संयोजक श्री दीनबंधु राय, जिला महामंत्री श्री राकेश मिश्रा एवं जशपुर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती उमा देवी साथ में उपस्थित रहीं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
