शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि
रायगढ़,अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 9 जनवरी 21/ उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने पुसौर विकासखण्ड के ग्राम अमलडीहा में बने गौठान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौठान और वहां संचालित गोधन न्याय योजना से आजीविका संवर्धन के साथ ही ग्रामवासियों को अन्य बहुत से लाभ मिल रहे हैं। गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से रोजगार के अवसर तो बढ़े ही हैं, वर्मी कम्पोस्ट से फसल उत्पादन में जैविक खाद के उपयोग को भी बढ़ावा मिल रहा है। पशुधन की अच्छे से देखरेख हो रही है। गौठानों में बाड़ी विकास अंतर्गत स्थानीय स्तर पर ही सब्जियां उगायी जा रही हैं। मछली पालन व मुर्गीपालन जैसी गतिविधियां भी संचालित है। जिससे खाद्य गुणवत्ता व पोषण स्तर में सुधार हो रहा है।
जनसंपर्क के दौरान मंत्री श्री पटेल ने ग्राम टेका व पचेड़ा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में उच्च शिक्षा के लिये किये जा रहे प्रयासों के संबंध में कहा कि शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिले में यूनिवर्सिटी खुलने से विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यों के लिये यूनिवर्सिटी तक जाने के लिये लम्बा सफर नहीं तय करना पड़ेगा। कुसमरा और चपले में कॉलेज खुलने से आसपास के ग्रामीण विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने में अब ज्यादा सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांग व आवश्यकता के अनुरूप ही उनके गांव में निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने ग्राम पंचायत पचेड़ा में सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा की तथा बताया कि तारापुर से ग्राम टेका तक रोड निर्माण की स्वीकृति जल्द मिल जायेगी।
इस दौरान मंत्री श्री पटेल के समक्ष ग्रामवासियों ने अपनी समस्यायें भी रखी। जिनमें प्रमुख रूप से पेंशन, राशन कार्ड में त्रुटि सुधार, राजस्व से जुड़े मामले शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री आकाश मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्री सुशील भोय, सदस्य जनपद पंचायत श्री गुलाब लहरे, सरपंच ग्राम पंचायत पचेड़ा श्री ईश्वर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
