● ग्राम देवरी में #भूपदेवपुर पुलिस की जुआ रेड, 12 जुआरियों से ₹39,000 नगद की जब्ती…. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 17.06.2022 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में #भूपदेवपुर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम देवरी में जुआ रेड की कार्यवाही किया गया । टी.आई. अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी में ग्राम देवरी तथा आसपास के लोग जुआ खेलने बैठते हैं । टीआई द्वारा स्टाफ को ब्रीफ कर जुआ रेड कार्रवाई कराएं व मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड किया गया जहां 12 आरोपियों को जुआ फड़ पर पकड़े गए आरोपी टेक लाल यादव ग्राम देवरी, संतोष कुमार धोबी ग्राम कछार, कुंज बिहारी सिदार ग्राम देवरी, तेज प्रकाश साव ग्राम डोंगाढकेल, तुलेश्वर यादव ग्राम देवरी, मंगल प्रसाद ग्राम डोंगाढकेल, ताराचंद यादव ग्राम देवरी, चूड़ामणि राठिया ग्राम नहरपाली, कीर्तन निषाद ग्राम कांशीचुआ , शिवप्रसाद चौहान ग्राम देवरी, दुष्यंत रात्रे ग्राम कांशीचुआ, जनक पटेल ग्राम कांशीचुआ । 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते पकड़ा गया है जिनसे *नगद ₹39000 की जब्ती* की गई है । जुआरियों पर थाना भूपदेवपुर में *13 जुआ एक्ट* के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड की टीम में टीआई अमित शुक्ला के हमराह प्रधान आरक्षक देवसाय तिर्की, जगदीश नायक, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, मिनकेतन पटेल, श्रवण बरिहा, रघुनंदन साहू जंक्शन बघेल, सुमित मिंज, गिरधार खड़िया शामिल थे।
*
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
