रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)।घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.03.2021 को थाना घरघोड़ा के अप.क्र. 06/2021 धारा 354,452 भादवि 8 पास्को एक्ट के आरोपी रामसिंह यादव (35 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12.01.2021 शाम 05 बजे बालिका घर में अकेली किचन में खाना बना रही थी, उसके माता पिता काम पर गये थे । उसी समय घर के अंदर कुधरी जामपाली का रामसिंह घुस आया और गंदी नियत से बालिका को पीछे से पकडकर लिया । बालिका उसे बर्तन (थाली) से मारी और जोर- जोर से चिल्लाने लगी तो रामसिंह घर से भागा । घटना की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में उपरोक्त अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी अपराध कायमी बाद से पुलिस से लुक छिप रहा था जिसे आज दिनांक 02.03.2021 को थााना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह की मुखबिर सूचना पर सउनि राजेश मिश्रा एवं हमराह स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है । आरोपी रामसिंह यादव पिता स्व. फिरन साय यादव उम्र 35 वर्ष निवासी कुधरी जापाली थाना घरघोड़ा के गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देकर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *