● घरघोड़ा के ग्राम झांकादरहा की घटना
रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) थाना घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम झांकादरहा में 35 वर्षीय युवक द्वारा अपने सगे छोटे भाई की डंडा व पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करने की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24/05/2021 को ग्राम झांकादरहा में रहने वाली वृंदावती यादव (उम्र 23 वर्ष) द्वारा उसके पति संजय यादव (उम्र 32 वर्ष) की उसके जेठ जन्मजय यादव द्वारा दिनांक 23/05/2021 के शाम गांव में झगड़ा विवाद पर डंडा व पत्थर से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट पर आरोपी जन्मजय यादव के विरुद्ध अप.क्र. 130/2021 धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को दिनांक घटना ही ग्राम झांकादरहा में हत्या की सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक जन्मेजय वर्मा, आरक्षक संजीव टोप्पो के साथ घटनास्थल पहुंचे । जहां मर्ग, पंचनामा कार्यवाही कर घटनास्थल पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा व पत्थर व महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये और आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी जन्मजय यादव से पूछताछ में अपने भाई की हत्या करना कबूल कर बताया कि उसका छोटा भाई संजय यादव ड्राइवरी का काम करता था, करीब 4 साल पहले वृंदावती यादव से शादी कर घरघोड़ा में पक्का मकान बनाकर रह रहा था । संजय शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी व मां से झगड़ा करता था और गांव आकर गांववाला घर को छोड़ने कहता था । दिनांक 23-05-2021 के शाम को भी गांव आकर घर से भाग जाओ कह रहा था तब दोनों में झगड़ा विवाद हुआ । झगड़ा विवाद में डंडा से संजय के सिर हाथ पैर को मारा और वहां पड़े पत्थर से उसके सिर में चोट पहुंचा कर उसकी हत्या करना कबूल किया है । आरोपी *जन्मेजय यादव पिता स्व. भाकूलाल यादव उम्र 35 सालनिवासी ग्राम झांकादरहा थाना घरघोड़ा* को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
