● आरोपी को पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, गया जेल. रायगढ(वायरलेस न्यूज़) 21/09/2021 के दोपहर सरिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत 14 वर्षीय बालिका को उसके घर पर अकेली देखकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को #सरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 21/09/2021 की रात्रि बालिका अपने परिजनों के साथ थाना सरिया आकर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले को घटना बताई और आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई के लिये लिखित में आवेदन प्रस्तुत की । पीड़िता के बताये अनुसार दिनांक 21/09/2021 के सुबह परिजन खेत में काम करने गये थे, घर पर अकेली थी । दोपहर करीबन 02/00 बजे गांव का *नवीन सिदार* घर पर जबरदस्ती घुस गया, जिसे घर पर कोई नहीं है बताने पर छेड़खानी करने लगा तब उसे धक्का देकर, आसपड़ोस वालों को घटना बताने के लिये फोन उठाई तो नवीन सिदार घर से भाग गया । तब चाइल्ड लाइन के नम्बर 1098 पर कल कर जानकारी दी और रात में ही अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी । बालिका के आवेदन पर अप.क्र. 208/2021 धारा 454,354,354(क) भादवि, 8 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी विवेक पाटले नाबालिग से छेड़खानी के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल घटना ग्राम जाकर आरोपी *नवीन सिदार पिता गौतम सिदार उम्र 23 साल निवासी थानाक्षेत्र सरिया* को फरार होने के पूर्व पतासाजी कर हिरासत में लिये जिसे पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर मान. अपर सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जहां से आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल कराया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
