बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)दिनांक 09.02.2023 को एक लड़की को पुलिस थाना पाली जिला उमरिया (म.प्र.) को उनके माता-पिता के समक्ष सुपुर्द करने के संबंध में ।
उपरोक्त विषयाकिंत के संबंध में श्रीमानजी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08.02.2023 को पीएफ ड्यूटी में तैनात म. आरक्षक सपना अहिरवार को पीएफ 6 नागपुर छोर में एक लड़की को एकांत में संदिग्ध हालत में बैठे पाये जाने पर पूछताछ की जिसने अपना नाम ओमवती चौधरी पिता श्यामलाल चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी अमिलिहा थाना पाली जिला उमरिया (म.प्र.) आगे पूछताछ करने पर बतायी कि घर वालों को बिना बताये भागकर बिलासपुर आयी है तब पाली अधिकारी को सूचित कर उक्त लड़की को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाकर पूछताछ के दौरान घरवालों का मोबाइल नंबर 9753357452 संपर्क करने पर उनके पिताजी श्यामलाल चौधरी पिता रामलाल चौधरी उम्र 42 वर्ष निवासी अमिलिहा थाना पाली जिला उमरिया (म.प्र.) द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.02.23 को घर से बिना बताये भाग गयी थी एवं इस संबंध में उनके द्वारा दिनांक 09.02.23 को समय 00.52 बजे थाना पाली जिला उमरिया (म.प्र.) में गुमशुदगी नंबर 09 / 2023 में रिपोर्ट दर्ज कराये है तब लड़की के पिता-माता को पुलिस के साथ बिलासपुर आकर ले जाने के लिये बोला गया।
आज दिनांक 09.02.23 को समय करीब 16.30 बजे थाना पाली से प्रआर 77 विकास चतुर्वेदी प्रआर 05 शीतल तिवारी एवं म.आर. ममता किराडे एवं लडकी के पिता-माता के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये और गुमशुदगी रिपोर्ट की छायाप्रति प्रस्तुत करने पर लड़का-लड़की के माता-पिता के समक्ष थाना पाली जिला उमरिया (म.प्र.) को सही सलामत सुपुर्द किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




