चपले के ओम कम्प्यूटर में रेसुब ने मारा छापा 12 अवैध ई टिकट के साथ दुकान संचालक चढ़ा रेसुब के हत्थे

रायगढ। शुक्रवार को रेसुब रायगढ की टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कल शुक्रवार को खरसिया के चपले गांव में स्थानीय पुलिस के साथ एक कम्प्यूटर दुकान में दबिश देकर रेल्वे के अवैध ई टिकट बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबन्ध में रेसुब रायगढ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में शुक्रवार दिनांक 19.08.2022 को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार एस साथ में हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबीर खास सूचना के अधार पर स्थानीय पुलिस थाना- खरसिया के सहयोग से ग्राम-चपले में रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु ओम कम्प्यूटर दुकान में समय 14:45 बजे दबिश दिया गया। नाम व पता पूछने पर ओंकार प्रसाद डनसेना बताया। वैधानिक दस्तावेज देकर इलेक्ट्रॉनिक समानों का जाँच हेतु आदेश प्राप्त कर जाँच किया गया और पाया कि ओंकार प्रसाद डनसेना स्वंय के यूजर आई.डी. odansena21 से लगभग 12 नग रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाया था। जिसमें बताया कि वह लगभग 04 वर्षों से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है और ग्राहको के मांग पर प्रत्येक टिकट में 50 रुपये अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए मेल आई.डी odansena21@gmail.com एवं लेनदेन हेतु एस.बी.आई खरसिया खाता क्रमांक 32632501671 और OTP हेतु मोबाईल क्रमांक 8827926194 का प्रयोग करना बताया। मौका वैधानिक दस्तावेज तैयार कर प्रभारी निरीक्षक को सूचित कर आरोपी मय संपत्ति दस्तावेज के साथ पोस्ट लाया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 637/2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के बताये अनुसार उसके परिजन को दी गई। जप्तशुदा 12नग रेलवे ई टिकट कि अनुमानित कीमत- 7350/- रूपये है।रेसुब रायगढ की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वाले दलालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *