जनता को लगातार मिल रही है करोडों के विकास कार्य की सौगात
जनता के मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण सड़कें समर्पित करें:-यू.डी मिंज
लठबोरा से सुइजोर तक 3.535 किमी सड़क 6 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा
फरसाबहार में 4 करोड़ 72 लाख की लागत से बनेगा अवरीजोर-गोलियाडीह तक 4.5 किमी सड़क हुआ भूमि पूजन
कुनकुरी के जामचुवँ के सुखपोखर में सुगम सड़क 109 मी लागत 19 लाख का भूमि पूजन
जशपुर सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) :-कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और करोडों रुपये के विकास कार्यों की भूमि पूजन कर जनता को सौगात दे रहे हैं।
इसी क्रम में संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज मुख्य आतिथ्य में आज सबसे महत्वपूर्ण सड़क जो कि जशपुर जिले को संभाग मुख्यालय से जोड़ती है ,चराईडांड बगीचा से बतौली मार्ग लंबाई 41.80 लागत 49 करोड़ 60 लाख का आज जोकरी चौक में भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण से लोगों का अम्बिकापुर बगीचा आवागमन सुलभ हो जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने फरसाबहार के लठबोरा से सुइजोर मार्ग
लंबाई 3.525 लगात 6 करोड़ 24 लाख का भी भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के क्रम में कल उन्होंने अवरीजोर से गोलियागढ लंबाई 4.5 किमी लगात 4 करोड़ 72 लाख का भूमि पूजन किया। कुनकुरी के जामचुवँ के सुखपोखर में सुगम सड़क 109 मी लागत 19 लाख का भूमि पूजन शामिल है।
इस अवसर पर यू.डी. मिंज ने सड़कों का महत्व हम समझते हैं क्योंकि सबसे अधिक आवागमन हम सबका सड़क ही है। सरकार बनने के बाद सबसे प्रथम प्राथमिकता हमारी सड़क ही थी और जनता के आशीर्वाद से मुख्य मुख्य सड़कों का निर्माण की शुरूआत अब हो रही जिसे मैं जनता को समर्पित करता हूँ क्षेत्र की जनता देखे की इन सड़कों को घटिया निर्माण न हो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है यदि सड़कों के निर्माण में विभाग या ठेकेदार कोताही बरतता है तो हमें सीधे अवगत करावें।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
