बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कोटा तहसील के ग्राम पथर्रा के रेलवे अंडर ब्रिज के पास चलती ट्रेन से 40 वर्षीय व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जीआरपी रेलवे ने इसकी सूचना कोटा थाना को डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर डायल 112 की टीम गंभीर रूप से घायल रौशन राजपूत पिता मोहन सिंह राजपूत निवास चरामा जिला कांकेर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रौशन राजपूत जोकि वर्तमान में रायपुर में रह रहा है उसका अपनी पत्नी के किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद रौशन रायपुर से ट्रेन से शहडोल जाने के लिये बैठ गया था। जब ट्रेन ग्राम पथर्रा के रेलवे अंडर ब्रिज के पास पहुँची थी उसी समय रौशन ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया था जिसकी सूचना जीआरपी के द्वारा डायल 112 को दी डायल 112 घटना स्थल से घायल व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में लाकर भर्ती कराया गया साथ ही घायल व्यक्ति के परिवार वालों को इसकी सूचना दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




