हर्षोल्लास के साथ रविवार को हुआ होलिका दहन चेंबर के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक वित्तमंत्री ओपी चौधरी लोगो को गुलाल लगाकर आत्मीयता के साथ मिलकर दी होली की बधाई सोमवार को पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था में शांति पूर्ण ढंग से मना होली का त्यौहार लोगो ने रंग गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई रायगढ़।वायरलेस न्यूज़। रंगों का पर्व होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से सोमवार को पूरे जिले में लोगों ने मनाया कल रात्रि शहर के कई चौक चौराहों में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोगों ने माता होलिका का पूजा अर्चना करके होली का धर्म कार्यक्रम में कारगिल चौक, गौरी शंकर मंदिर चौक,गांधीगंज,शहीद चौक,सरला विला सोसायटी , उत्तर रोड चक्रधर नगर चौक बस स्टैंड जूट मिल क्षेत्र में और अतरमुडा टीवी टावर रोड, बोइरदादर,विजयपुर, ढिमरापुर इंदिरा नगर, जेलपारा कैदी मुडा सहित कई मोहल्ले हरसोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। तमनार, घरघोड़ा ,धरमजयगढ़ ,कापू,खरसिया, पुसौर, किरोड़ीमल नगर, सभी ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस की चाक चौ बंद व्यवस्थाके बीच होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। होलिका के पूर्व होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सोमवार सुबह होली के त्यौहार के दिन बच्चे, बुजुर्ग,युवक युवतियां, हर चौक चौराहे में रंग गुलाल से एक दूसरे को सारोबार कर दे रहे थे। लोगों ने भी जगह-जगह पर होली के त्यौहार को लेकर अपने-अपने स्तर पर हर गली मोहल्ले में हर वार्ड में तैयारी कर रखी थी। बाबा धाम कोसमनारा में अभूतपूर्व भीड़ के बीच भक्तो ने श्री सत्यनारायण धाम कोसमनारा में बाबा सत्यनारायण के साथ रविवार को होली खेली। बनोरा आश्रम महापल्ली बनोरा रोड में स्थित बनोरा आश्रम में भी लोगो ने होली मनाई नगर विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी कल चेंबर के होली मिलन समारोह कार्यक्रम जिसे संजीवनी परिसर रखा गया था में सम्मिलित हुए और लोगों से बहुत ही आत्ममियता के साथ मिलकर मुलाकात करके होली मिलन अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।नगर विधायक नगर विधायक ओपी चौधरी का क्रेज अभी भी बरकरार है लोग श्री चौधरी के साथ होली तो मना ही रहे थे लगातार फोटो भी खिंचवा रहे थे और बहुत ही चेहरे में हंसी के साथ श्री चौधरी हम व्यापारियों और चेंबर के पदाधिकारी के अलावा होली मिलन में आने वाले नेता पत्रकार आम जनों से लगातार मिल रहे थे श्री ओपी चौधरी की मिलनसारिता देखकर हम लोग भी नगर विधायक के साथ फोटो खिंचवाते दिखे इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल मुकेश जैन भाजपा के कई नेता श्री चौधरी के साथ देखे गए आयोजक संस्था के होली मिलन बहुत ही शानदार रहा जहां लोगों ने एक दूसरे को होली के पूर्व संध्या पर गले लगा करके होली के त्यौहार की शुभकामनाएं और बधाइयां दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
