*चेटीचंड एवं हिन्दू नववर्ष पर अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, भव्य रैली के सफल आयोजन पर जताया आभार*
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज)
सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि चेटीचंड का पर्व भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भाईचारे, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी मेहनत, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसके साथ ही श्री अग्रवाल ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य रैली के सफल संचालन के लिए नगर प्रशासन एवं समस्त बिलासपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को आयोजित इस भव्य रैली से शहर की रौनक देखते ही बन रही थी, पूरे शहर में भगवा ध्वजों के साथ वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया था।
इस अवसर पर आयोजित रैली के स्वागत हेतु महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री आदित्य अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गोलबाजार में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत शिव पार्वती गार्डन एवं इशिका पार्क, बंधवापारा में आयोजित भव्य उगादी महोत्सव में श्री आदित्य अग्रवाल शामिल हुए और उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
