चौदह वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को आरपीएफ रायगढ़ ने यूपी के फतेहपुर में छापा मारकर गिरफ्तार किया

रायगढ़ वायरलेस न्यूज नेटवर्क। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल के रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट
रायगढ़ के धारा 160 (2) रेलवे अधिनियम।में जारी स्थायी PNBW वारंटी को आरपीएफ की गठित विशेष टीम ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को उत्तरप्रदेश में छापा मारकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 278/12 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1916/12 एवं धारा 160 (2) रेलवे अधिनियम में न्यायालय के द्वारा आरोपी शमषेर सिह, पिता संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष पता बडहा फतेहपुर थाना – सुल्तानपुर, जिला – फतेहपुर (उ.प्र.) के विरुद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसकी तामिली हेतु प्रधान आरक्षक वाई.के. पटेल व आरक्षक मनोज कुमार को भेजा गया था जिनके द्वारा उसके दिए गए पते पर जाकर खोजबीन एवं पतासाजी के दौरान अपने पते पर मिला एवं उसको वारंट के आधार पर पकड़ा गया और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया। जहा सउनि एस.के. यादव के द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसकी सूचना उसके पिताजी को दी गई। आरोपी को दिनांक 06 जुलाई 2025 को माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु मय वारंट पेश किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
