छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न।
पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक
रायगढ़/ खरसिया (वायरलेस न्यूज) 4/8/2026 दिन मंगलवार गायत्री मंदिर हाल में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक थे, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है और सभी पत्रकार भाइयों को सरकार के द्वारा पत्रकार हित में जो कार्य किया जा रहे हैं उसे अवगत कराना है और उन योजनाओं का लाभ भी दिलवाना है साथ ही पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना अति आवश्यक भी बताया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता खरसिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव,प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल – प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा,रायगढ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी रहे, खरसिया नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल,ने पत्रकारों की समाज मे भूमिका एवं जवाबदेही का निर्वहन करने के लिए पत्रकार बिरादरी का आभार ब्यक्त किया,इस शपथ ग्रहण समारोह में खरसिया तहसील के संरक्षक गण अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी,नैना वैष्णव सहित अध्यक्ष राकेश गायत्री, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु चन्द्र शर्मा,डिग्री लाल सिदार,लक्ष्मी पटेल,रविशंकर पटेल, सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद पर देश एवं समाज सहित संगठन हित मे हमेशा ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली, सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ब्यास पाठक ने शपथ दिलाई!
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
