छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत 57 अधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में राज्य सरकार के विधि विभाग ने सात अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, पेनल लायर समेत टीम का किया घोषणा


रायपुर(वायरलेस न्यूज) : राज्य सरकार के विधि विभाग ने छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत पूरी टीम की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी इस घोषित टीम में 64 अधिवक्ता शामिल हैं। इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता,उप महाधिवक्ता,शासकीय अधिवक्ता,उप शासकीय अधिवक्ता और पेनल लायर शामिल है।

रणबीर, विवेक , आशीष समेत सात अतिरिक्त महाधिवक्ता

हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में वाय एस ठाकुर,रणबीर सिंह मरहास,राज कुमार गुप्ता,आशीष शुक्ला,बीडी गुरु,विवेक शर्मा और सुनील काले में नियुक्त किया गया है।

शशांक समेत सात उप महाधिवक्ता नियुक्त

हाईकोर्ट में प्रवीण दास,विनय पांडेय,यू के एस चंदेल,संजीव पांडेय,शशांक ठाकुर,नीरज शर्मा,डॉ सौरभ कुमार पांडेय उप महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। डॉ सौरभ कुमार पांडेय ईडी के विशेष लोक अभियोजक भी हैं और आगे भी बने रहेंगे।

16 शासकीय अधिवक्ता नियुक्त

सूची में गैरी मुखोपाध्याय और धीरज वानखेड़े सहित अखिलेश कुमार,अजित सिंह,केशव गुप्ता,अरविंद दुबे,अजय पांडेय,सुप्रिया उपासने,राहुल तामस्कर,सतीश गुप्ता,संतोष सोनी,जितेंद्र श्रीवास्तव,और राजीव भारत शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किए गए है।

16 उप शासकीय अधिवक्ता और 22 पेनल लॉयर की भी नियुक्त

राज्य सरकार ने महाधिवक्ता कार्यालय में 12 उप शासकीय अधिवक्ता और 22 पैनल लॉयर की भी नियुक्ति किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *