प्रथम चरण में 26 नवंबर को मल्हार से माँ डींडेश्वरी से आशीर्वाद लेकर पदयात्रा करेंगे 18 दिसंबर को पहुँचेंगे परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास की तपोभूमि गिरौधपूरी
मस्तूरी में जोगी जन अधिकार पद यात्रा के संदर्भ में अमित जोगी की कुछ बातें-
26 नवंबर को दोपहर 12 बजे मल्हार में माँ डिंडेश्वरी का आशीर्वाद लेकर, मेरे साथी और मैं परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौधपुरी धाम तक की जोगी जन अधिकार पद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।
जोगी जन अधिकार यात्रा का प्रमुख उद्देश जोगी पार्टी को सभी समाजों और वर्गों के आम लोगों से सीधे जोड़ना है। मस्तूरी के गाँव-गाँव में बसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में मर-मिटने वाले विभूतियों का व्यक्तिगत रूप से सम्मान करना है। उनकी बातों को सुनना और समझना है। ताकि हम एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बन सके जो आज के छत्तीसगढ़ियों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो।
मस्तूरी में मैं 5 दिनों- 26 से 30 नवम्बर- तक लगातार पदयात्रा करूँगा। यह मेरी मस्तूरी में पहली पदयात्रा नहीं है। आज से लगभग 10 साल पहले इस क्षेत्र के अंतिम छोर के किसानों को अरपा-भैंसाझार सिंचाई परियोजना का लाभ दिलाने, बिजली बिल कम करने, शराब दुकाने बंद करने, ग़रीबों को ₹1500 मासिक पेंशन देने और छत्तीसगढ़िया युवा को नौकरी में 100% आरक्षण दिलाने मैं पदयात्रा कर चुका हूँ। दुख की बात है कि जो लोग मेरे साथ उस यात्रा में चले थे, आज उनमें से अधिकांश साथी सत्ता में हैं, लेकिन माँगे जस की तस हैं। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी मैं उस यात्रा के दौरान आपसे मिले प्यार से अभिभूत हूँ। आशा करता हूँ कि कालांतर में, विशेषकर मेरे पिता जी श्री अजीत जोगी और मेरे चाचा जी श्री मदन डहरिया के स्वर्गवास के बाद, ये प्यार का रिश्ता और गहरा हो गया होगा और उनकी कमी को आने वाले दिनों में आप मेरे सिर पर अपना हाथ रखकर पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा मस्तूरी में पदार्पण करने से पहले ही मैं 2018 में जोगी कांग्रेस-बसपा चुनावी गठबंधन के लिए आपसे क्षमा माँगता हूँ। हमको अपनी इस ऐतिहासिक गलती का भरपूर एहसास हो चुका है। इसलिए मैं मस्तूरी आने के पहले ही यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि मेरे पिता जी स्वर्गीय अजीत जोगी की मंशा के अनुरूप 2023 का चुनाव जोगी जी की पार्टी अपने “नागर जोतता किसान” छाप पर ही लड़ेगी। किसी के साथ गठबंधन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
जोगी जन अधिकार यात्रा के माध्यम से हम बीजेपी की भारत सरकार और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और बुजुर्गों से जुड़ी 7 माँगे पूरी करने के उद्देश से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान हम इन वर्गों को संगठित भी करेंगे ताकि उनकी संयुक्त ताक़त के आगे दोनों बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों को नतमस्तक होना पड़े।
मस्तूरी में जोगी जन अधिकार यात्रा की रूट और हमारी 7 माँगों की जानकारी इस संदेश के साथ अलग से आपसे साझा कर रहा हूँ। आपसे निवेदन है कि इस आंदोलन में आप सभी साथी भागीदार बने ताकि हम सब मिलकर स्वर्गीय श्री अजीत जोगी का “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” नारा अपने जीवनकाल में ही चरितार्थ कर सकें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
