छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 15 अगस्त 2022 ) /स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,, माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, माननीय श्री न्यायमूर्ति पी.पी. साहू,, माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय श्री न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय,माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति आरसीएस सामंत विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी के डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अब्दुल वहाब खान, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, अवर सचिव श्रीमती कामिनी जायसवाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




